Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा का बजट 20 फरवरी से शुरू हो गया। विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च तक चलेगा। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया सरकारी प्रस्ताव। हरियाणा आवासन बोर्ड अधिनियम 1971 के अधीन स्थापित आवासन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कृतियों के साथ हुए संबंधितट ।
Read Also: Britain: चार्ल्स तृतीय के भाई एंड्रयू को किया गया रिहा
आज हरियाणा विधानसभा बजट सत्र-2026 के पहले दिन की कार्यवाही में भाग लिया।#HaryanaKaBudget pic.twitter.com/WMswWt1t8s
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 20, 2026
Read Also: T20 World Cup: अनुभव तभी आता है जब आप द्विपक्षीय श्रृंखला में बड़ी टीम से खेलते हैं- कप्तान राशिद खान
प्रशासकीय प्रयासों की आवृत्ति को दूर करने हेतु वित्त वर्ष 2025 26 के बजट भाषण में आवासन बोर्ड हरियाणा को भंग करने और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में इसके विलय की घोषणा कीमुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा आवासन बोर्ड अधिनियम 1971 के अधीन स्थापित आवासन बोर्ड हरियाणा को भंग करने का लिया निर्णय। सदन में पास हुआ मुख्यमंत्री द्वारा रखा गया सरकारी प्रस्ताव। Haryana Politics
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शुभारंभ पर संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धापूर्वक नमन कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, हमारे महान देश के गौरवशाली संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। यह अवसर सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण क्षण रहा। Haryana Politics
