हरियाणा के युवाओं का गौरव! CM सैनी ने यूपीएससी में सफल युवाओं को दी बधाई

Haryana: Pride of Haryana's youth! CM Saini congratulates the successful youth in UPSC.

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन- यूपीएससी द्वारा नव चयनित युवाओं के सम्मान समारोह मेंमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “यह समारोह हरियाणा की नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का उत्सव है। मैं उन युवाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश की सर्वोच्च सेवाओं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मैं उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी विशेष रूप से बधाई देता हूं जिन्होंने यह सफलता हासिल करने के लिए कदम कदम पर उनका साथ दिया।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हर वर्ष बड़ी संख्या में हमारे युवा इस कठिन परीक्षा को पास कर देश की सर्वोच्च सेवाओं में अपना स्थान बना रहे हैं। इस साल हरियाणा के 77 होनहार युवा संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा परिणाम में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।” उन्होंने कहा, “हरियाणा प्रदेश के बेटे एकांश ढुल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज हमारे युवा सिफारिशों के पीछे नहीं बल्कि अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं।”

Read Also: World Health Day: अस्पताल से दूर रहने का रास्ता… स्वस्थ जीवन के लिए 5 आदतें

मुख्यमंत्री ने कहा, “ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता हैं तीन महत्वपूर्ण मूल मंत्र। हरियाणा के युवाओं ने न केवल सिविल में बल्कि चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आप केवल सिस्टम का हिस्सा नहीं बल्कि उस परिवर्तन के वाहक हैं जो भारत को ले जाएगा नई ऊंचाइयों तक।”मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली युवाओं के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में यूपीएससी और HCS की कोचिंग की जाएगी शुरू।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *