Haryana: हरियाणा सरकार के खिलाफ मंगलवार को चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने दूसरे विभागों के साथ मिलकर शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार का पुतला दहन किया और राज्य नेतृत्व के साथ वार्ता के दौरान कथित अपमान व वादाखिलाफी का आरोप लगाया।Haryana:
Read Also: खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने किया नमन
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को केवल आश्वासन देकर टाला जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरज कुमार ने कहा कि सरकार ने राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री को बातचीत के लिए बुलाकर उनका अपमान किया है।Haryana:
Read Also: Bollywood: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर तलाक किया कन्फर्म
जो पूरे कर्मचारी वर्ग और वाल्मीकि समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कच्चे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता और ठेका प्रथा समाप्त कर सीधे विभाग के रोल पर भर्ती नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी आगामी चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।
वहीं कर्मचारी नेत्री कमलेश भैरवी ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने सरकार से तत्काल वार्ता कर लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारियों ने कहा कि सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर सीधे विभाग के पे-रोल पर भर्ती की जाए। वार्ता में हुए समझौतों और लंबित मांगों को तत्काल लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
