बेरहमी से हुई महिला की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर लगाए कैमिकल

Haryana: Woman brutally murdered, chemicals applied on face to hide identity, Woman brutally murdered, chemical put on her mouth to hide her identity, pk written on her hand, brutally murdered, chemical put, Karnal Crime News in Hindi, Latest Karnal Crime News in Hindi, #womenshealth, #MurderCase, #murders, #chemicals, #CrimeStop, #karnal, #Karnalnews, #LatestNews, #HaryanaNews, #haryana, #haryanapolice, #policeman-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Haryana: हरियाणा के करनाल में एक महिला की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई और उसका शव खेत में फेंक दिया गया। कर्ण विहार में गन्ने के खेत में शव कट्टे में बंधा हुआ मिला। मृत शरीर मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कट्टे से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह पर केमिकल और नमक लगाया गया था ताकि उसे नहीं पहचाना जा सके। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

Read Also: World Mosquito Day: विश्व मच्छर दिवस पर जानें मच्छर से होने वाली बीमारियां

बता दें, शेखपुरा गांव के फौजी के खेत में मंगलवार 20 अगस्त की शाम को लोग लेबर गन्ने के बंडल बांध रहे थे। उस समय वहां एक भारी कट्टा मिल गया। जब उन्होंने इसे खोला, तो उसमें एक महिला का शव मिला, उसके पैर बंधे हुए और चादर से लिपटे हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर साक्ष्य लिए। टीम ने कहा कि शव में कीड़े थे। जिससे लगता है कि यह हत्या कई दिन पहले की गई होगी। महिला के बांए हाथ पर पीके लिखा हुआ है। साथ ही, पुलिस ने घटनास्थल के पास चार से पांच खाली कैमिकल बोतलों को भी पाया है, जो उस मृत महिला के शरीर पर लगाए गए थे।

Read Also: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान… सुसाइड नोट में लिखा PM मोदी और CM सैनी का नाम

दरअसल, आज यानी 20 अगस्त की शाम हरियाणा पुलिस को खेत में एक महिला का शव कट्टे में मिलने की सूचना मिली। फिर वे टीम के साथ घटनास्थान पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति से लगता है हत्या कई दिन पहले की गई है। महिला के शरीर और चेहरे पर केमिकल और नमक लगे होने के कारण फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *