कोरोना मरीज के घर पोस्टर लगाने गए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्‍यवहार

हिसार – हिसार में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद ”कोविड-19 डू नॉट विजिट होम अंडर क्‍वारंटीन” का पोस्‍टर लगाने गए स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों से गाली गलौज और अभद्र व्‍यवहार किया गया है। साथ में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को धमकी भी दी गई। ये धमकी और गाली गलौज कोई और नही बल्कि पुलिस महकमे के डीएसपी प्रदीप यादव ने दी है।

अब स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने उप-निरीक्षक मलेरिया हिसार को इस पूरे मामले की शिकायत दी है, जिसमें मुकदमादर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई है।

आपको बता दें हरियाणा में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70099 तक पहुंच चुकी है। वहीं 55889 ठीक हुए हैं और 13470 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा प्रदेश में अबतक 740 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर सिर्फ हिसार की बात करें तो हिसार में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2647 है। इसके अलावा 1791 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं । इसके अलावा हिसार में 838 एक्टिव केस हैं और 18 लोगों की कोरोना से जान गई है।

Also Read- हरियाणा SSC ने घोषित किये क्‍लर्क पोस्‍ट के नतीजे, ऐसे करें चैक

गौरतलब है कि इससे पहले हिसार में एक नेता के घर के बाहर कोविड-19 की चेतावनी वाला पोस्‍टर लगाने गए स्‍वाथ्‍यकर्मी का तबादला कर दिया गया था। अब सवाल ये है कि ऐसे में कैसे कोरोना कंट्रोल होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *