Himachal Pradesh: CM सुक्खू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

Himachal Pradesh: CM Sukhu presented a budget of 54,928 crore rupees for 2026-27

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपना चौथा बजट पेश कर रहे सुक्खू ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से वार्षिक बजट प्रभावित हुआ है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य के हितों का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया। सुक्खू ने कहा, ‘‘विपक्षी भाजपा इस कठिन समय में राज्य के साथ खड़ी नहीं हुई और इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा।’’

Read Also: Uttar Pradesh: ‘गौ रक्षक’ की मौत के बाद प्रदर्शन और पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल

Himachal Pradesh- बीजेपी सदस्यों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए इस भाषा पर आपत्ति जताई और सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी की। नारेबाजी जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सुबह साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी जिसके बाद भाजपा सदस्य सदन से बाहर चले गए लेकिन कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर बैठे रहे। कुछ मिनट बाद बीजेपी सदस्य लौटे और नारेबाजी जारी रखी, जबकि मुख्यमंत्री बजट भाषण देते रहे। सुक्खू ने कहा कि दुनिया भर में जारी संघर्षों का असर अब राज्य पर भी पड़ने लगा है और अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *