HMPV Virus : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से किस उम्र के लोगों को हैं ज्यादा खतरनाक, जानें

hmpv virus, china virus, hmpv virus cases, india virus, virus in china, virus in india,china hmpv virus,hmpv virus india, hmpv china,hmpv india, Human Metapneumovirus, Health, LIfestyle

HMPV Virus : भारत में आज से 5 साल पहले जब कोविड -19 का प्रकोप था तो आपको याद होगा कि पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। स्कूल बंद….ऑफिसेस में सन्नाटा…सड़कों पर पहरा….और चारों तरफ सूनसान और शमशानों में लाशें ही लाशें नजर आ रही थी । ऐसा भयाभय मंजर था कि देखते ही किसी की भी रूह कांप जाए। हाल के दिनों में HMPV वायरस (HMPV Virus)  के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पूरे भारत में अब तक कम से कम आठ HMPV मामले सामने आ चुके है। HMPV के मामले मुंबई तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र,कर्नाटक राज्यों से सामने आए हैं.

Read also- Haryana News: रिटायर्ड जज ने वंदे भारत के आगे कूदकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

आपको बता दें कि सांस की बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकरा ने राज्यों को निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग को राज्य भर में एचएमपीवी (HMPV) के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिए है.उन्होंने अधिकारियों से राज्य भर में रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर कड़ी निगरानी के लिए मेडिकल टीमें तैनात करने को भी कहा है.एक प्रेस रिलीज में कहा, 5 से 70 साल की उम्र के लोग के लिए वायरस थोड़ा खतरनाक है. इसके लक्षण कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं. उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को संभावित मामलों की निगरानी और जांच के लिए रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मेडिकल टीमें तैनात करने का निर्देश दिया है.

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV)क्या है? – (HMPV) ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक सांस से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी में सांस की नली में वायरस हो जाता हैं जे निचले और ऊपरी सांस की नली में इंफेक्शन का कारण बनता है.और ये इंफेक्शन ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का रूप ले लेता है. पिछले कुछ सालों में विभिन्न देशों से इसके मामले सामने आए है.HMPV के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल इलाज नहीं है और इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए रोकथाम ही आधारशिला है.

Read also- स्वर्ग सी सजी रामनगरी, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

HMPV वायरस के लक्षण – HMPV संक्रमण के सामान्य लक्षणों में खांसी, जुकाम, बुखार आदि शामिल हैं. कुछ मामलों में संक्रमण से सांस फूलना और नाक बंद होना भी हो सकता है.

HMPV वायरस की रोकथाम- HMPV संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को कुछ खास चीजों का ख्याल रखना चाहिए. जैसे लोगों को नियमित रूप से अपने हाथ धोने चाहिए, सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए, मास्क पहनना चाहिए. अगर आपको HMPV से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं. तो आपको अलग-थलग रहने की भी सलाह दी जाती है.

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *