दिल्ली (रिपोर्ट-जितेंद्र शर्मा ) : दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के थाना खजूरी के ब्लॉक गली नंबर 4 के रहने वाले सीपी सिंह के मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक 3 साल मानवी की दर्दनाक मौत हो गई पड़ोसियों के मुताबिक 3 मंजिला मकान पहले से ही कमजोर था और उस पर एक और मंजिल डालने की तैयारी चल रही थी।
बताया जा रहा है कि पुराने मकान की छत पर मकान बनाने का मटेरियल डाला जा रहा था तभी अचानक से भरभराकर यह छत नीचे गिर गई और इसकी चपेट में आने से नीचे बेड पर सो रही 3 साल की मासूम मानवी हादसे के चपेट में आ गई और वहीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ।
सुबह सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है लोगो का कहना है कि मकान पहले से ही झाझर हालात में था और इस मकान पर एक ओर मंजिल डालने की तैयारी चल रही थी, फिलहाल पुलिस ने बच्ची को मलवे में से निकलकर गुरुतेक बहादुर अस्पताल भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

