(आकाश शर्मा)- Dumari Vidhan Sabha Election- विपक्षी एकता के नाम पर बने I.N.D.I.A गठबंधन का पहला पड़ाव डुमरी का उप- चुनाव होगा। क्योंकि यह इस गठबंधन के बाद कोई पहला चुनाव होगा। झारखंड में डुमरी विधानसभा में उप चुनाव होगा । शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद इस सीट पर उप-चुनाव जरूरी हो गया था। इस सीट पर चुनाव केवल I.N.D.I.A बनाम NDA गठबंधन की बीच होगा।
नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन गुरुवार को ‘इंडिया’ की उम्मीदवार और झारखंड की उत्पाद मंत्री बेबी देवी ने डुमरी उप-चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उप-चुनाव पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी।
वहीं दूसरी तरफ झारखंड में डुमरी उप-चुनाव के लिए आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, पूर्व बीजेपी सांसद रवींद्र राय, बीजेपी और आजसू के दूसरे विधायक भी थे।
Read also-ISRO : चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक हुआ अलग
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद इस सीट पर उप-चुनाव जरूरी हो गया था। महतो का निधन इस साल छह अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ था। महतो डुमरी से चार बार विधायक रहे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

