केरल में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने शबरीमला तीर्थयात्रियों के नदियों और जंगल के रास्तों से जाने पर लगाई रोक

केरल के पतनमतिट्टा और इडुक्की जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर, अधिकारियों ने शबरीमला मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के नदियों और जंगल के रास्तों पर एवं स्नान घाटों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साथराम के रास्ते वन मार्ग से पहाड़ी मंदिर तक तीर्थयात्रियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Read Also: अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्मों से ब्रेक का किया ऐलान, कहा- घर वापस जाने और खुद को संभालने का समय आ गया है

इडुक्की और पतनमतिट्टा के जिलाधिकारियों ने अपने अलग-अलग आदेशों में कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिलाधिकारी एस. प्रेम कृष्ण ने आदेश में कहा कि भारी बारिश की चेतावनी जारी रहने तक पतनमतिट्टाजिले में नदियों और घाटों पर तीर्थयात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।

आदेशानुसार, ‘‘तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र और जंगल, अचानक बाढ़, भूस्खलन और भूधंसाव को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों और आगंतुकों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।’’ आदेश में जलाशयों से पानी छोड़े जाने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है, जिसके चलते किसी भी हाल में नदियों को पार करना, नदियों और जल निकायों में स्नान करना या अन्य गतिविधियों को सख्त वर्जित किया गया है।

Read Also: CM नीतीश कुमार ने महिला हॉकी टीम को सम्मानित कर दिया नकद पुरस्कार

मुक्कुझी-सत्रम वन मार्ग से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए इडुक्की की जिलाधिकारी वी. विग्नेश्वरी ने कहा कि मौसम के हालात में सुधार होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि पुलिस और वन विभाग को भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *