UP: किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा पुलिस ने संभाला मोर्चा, जीरो पॉइंट’ पर कड़ी की सुरक्षा

Farmer Protest:

Farmer Protest: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो पॉइंट’ पर किसान फिर से इकट्ठा होने की योजना बना रहे हैंजीरो पॉइंट’ वो जगह है जहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे मिलते हैं। ये गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में आता है।

Read also-Sports: फुटबॉल में भारत को चैपियन बनाने पर बाईचुंग भूटिया बोले- नए खिलाड़ी फुटबॉल की तस्वीर बदल…

पुलिस अधिकारी इलाके में तैनात – सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इलाके में तैनात किए गए हैं।’किसान महापंचायत’ के लिए बुधवार को ‘जीरो पॉइंट’ पर किसानों की बैठक भी हुई थी, जहां उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने का फैसला किया था।उत्तर प्रदेश के किसान राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत जमीन के लिए सही मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read also-Amritsar: सुखबीर सिंह बादल ने आनंदपुर साहिब में केसगढ़ गुरुद्वारे में बर्तन धोए

‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया- किसानों ने सोमवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद वे नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने अगले दिन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की।किसान नेता पवन खटाना ने बुधवार को कहा कि जब तक केंद्र उनके मुद्दों का समाधान नहीं निकलने तक किसान दिल्ली-नोएडा सीमा पर डेरा डाले रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *