India AI Summit 2026 : दिल्ली के भारत मंडपम में AI इंपैक्ट समिट का आगाज़ हो गया है।आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के भविष्य को लेकर ब्लू प्रिंट पेश किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि AI के लाभ को आम आदमी तक पहुँचाना है।नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) इस समय चर्चा का केंद्र है। इस समिट का आगाज़ हो गया है।यह ग्लोबल साउथ का पहला महाकुंभ है।यह पहली बार है जब कोई वैश्विक एआई समिट ‘ग्लोबल साउथ’ विकासशील देश में आयोजित हो रहा है। India AI Summit 2026 India AI Summit 2026 India AI Summit 2026 India AI Summit 2026
पीएम का विजन : पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम के साथ एक्सपो का उद्घाटन किया है, जिसका लक्ष्य एआई को आम आदमी तक पहुँचाना है।
बड़ा निवेश: ₹10,372 करोड़ के ‘IndiaAI मिशन’ के तहत भारत अपनी कंप्यूटिंग शक्ति (38,000+ GPUs) और स्वदेशी एआई मॉडल विकसित कर रहा है।
Read also- कर्नाटक में लीडरशिप विवाद गरमाया, महादेवप्पा की ‘आवारा कुत्ते’ वाली टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
दिग्गजों की मौजूदगी: अलग-अलग राष्ट्र प्रमुखों के अलावा इस सम्मेलन में टेक कंपनियों के दिग्गज जैसे सुंदर पिचाई (गूगल), सैम अल्टमैन (OpenAI) और बिल गेट्स जैसे टेक लीडर्स की इस समिट में भागीदारी है।AI समिट में तकनीक का जबर्दस्त इनोवेशन देखने को मिल रहा है-
12 स्वदेशी मॉडल: भारत 22 आधिकारिक भाषाओं में प्रशिक्षित अपने खुद के 12 ‘फाउंडेशन मॉडल’ पेश कर रहा है।
सॉवरेन एआई (Sovereign AI): भारत अपना खुद का एआई इकोसिस्टम बना रहा है ताकि डेटा और तकनीक पर बाहरी निर्भरता कम हो
एआई इम्पैक्ट एक्सपो: 13 देशों के पवेलियन और 840 से ज्यादा एग्जीबिटर्स (प्रदर्शकों) ने अपने एआई समाधान दिखाए हैं।
समिट में ‘Safe & Trusted AI’ पर विशेष जोर दिया गया है ताकि एआई का दुरुपयोग रोका जा सके।
सेमीकंडक्टर मिशन के तहत- भारत में पहले कमर्शियल स्केल सेमीकंडक्टर उत्पादन की घोषणा और चिप डिजाइनिंग पर फोकस है।समिट में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के तहत 600 से अधिक स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों के सामने अपनी तकनीक पेश करने का मौका मिला रहा है।
India AI Summit 2026 Read also- CM सैनी ने 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित आभासी फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
इस AI समिट के तीन मुख्य ‘सूत्र’ (Three Sutras) है,इनमें-
People (लोग)- एआई मानवता की सेवा और समावेशिता (Inclusivity) के लिए।
Planet (ग्रह)- पर्यावरण के अनुकूल और सस्टेनेबल तकनीक के लिए। और
Progress (प्रगति)-आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर के लिए है।
