चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : ‘आप’ नेता राघव चड्ढा

India’ alliance- 16 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि विपक्षी गुट इंडिया चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करेगा और ये जीत 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आगाज करेगा।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों विपक्षी गुट इंडिया के सदस्यों ने केंद्र शासित प्रदेश में 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन किया।

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि विपक्षी गुट इंडिया चंडीगढ़ में चुनाव में बीजेपी को हराएगा।मेयर चुनाव के लिए गठबंधन व्यवस्था के तहत, आम आदमी पार्टी मेयर सीट के लिए लड़ेगी, जबकि कांग्रेस वरिष्ठ डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ेगी।लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने विपक्षी गुट इंडिया का गठन किया था।

Read also – फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को लेकर मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस,वरुण धवन ने कही बड़ी बात

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आने वाला ये चुनाव बेहद निर्णायक होने जा रहा है और हमारा ये मानना है कि इंडिया गठबंधन का ये पहला मुकाबला पहली चुनावी फाइट जो भाजपा से 18 जनवरी को होने जा रही है। ये 2024 के चुनाव का आगाज करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *