Amir of Qatar: भारत और कतर ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर एक समझौते का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-सानी की मौजूदगी में दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।कतर के अमीर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार शाम यहां पहुंचे।विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि उनकी यात्रा ‘‘हमारी बढ़ती बहुमुखी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी’’।
Read also-Rajasthan: पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरु की जांच
प्रधानमंत्री मोदी और कतर के अमीर ने हैदराबाद हाउस में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल सानी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने समझौते का आदान-प्रदान किया।हैदराबाद हाउस में आयोजित समारोह में घोषणा की गई कि भारत और कतर के बीच दोहरे कराधान से बचने और आय पर करों के संबंध में राजकोषीय चोरी की रोकथाम के लिए एक संशोधित समझौते का भी आदान-प्रदान किया गया।कतर के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझौते का आदान-प्रदान किया।
