ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को मिला न्योता, शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Donald Trump News:

Donald Trump News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ट्रंप वेंस उद्घाटन समिति की ओर से दिए गए निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर शपथग्रहण समारोह में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read also-UP: प्रयागराज महाकुंभ में लगा श्रद्धालुओं का तांता, शहर को खूबसूरत बनाने की कवायद तेज

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान एस. जयशंकर अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद जयशंकर बाकी लोगों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद बहुत से देश अमेरिका को लेकर घबराए हुए हैं, लेकिन भारत उन देशों में शामिल नहीं है।

Read also-असम के दीमा हसाओ में काल बनी कोयला खदान, 4 क्षमिकों की दर्दनाक मौत..रेस्क्यू जारी

 यह भी जानें- अमेरिकी संसद ने हाल में हुए चुनावों में नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2024 के चुनाव का विजेता घोषित कर दिया है। इससे 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है।60 साल की कमला हैरिस ने संयुक्त सत्र के औपचारिक समारोह की अध्यक्षता की, जिसके दौरान लगभग 45 मिनट तक चले समारोह के दौरान प्रत्येक राज्य के वोटों का मिलान किया गया और उन्हें प्रमाणित किया गया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *