ICC Champions Trophy: भारत ने 12 साल बाद जीती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

ICC Champions Trophy:

ICC Champions Trophy: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया. भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.आपको बता दें, इस महामुकाबले में जीत से पहले भारतीय टीम ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ये तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। दुबई की धरती पर भारत की जीत का जश्न मन रहा है और तिरंगा लहरा रहा है।

Read also-बीजेपी अध्यक्ष J. P Nadda बोले- बीजेपी ने त्रिपुरा को बदल दिया, PM ने विकास की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई –  चैंपियंस ट्राॅफी में भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

Read also-Punjab: लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत ढहने से दो श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रोहित शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है।यह भारतीय कप्तान का टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक है।37 वर्षीय रोहित ने अपने अर्धशतक में छह चौके और तीन छक्के लगाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *