Indian Navy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार यानी की आज 5 अप्रैल को नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। ये सम्मेलन नौसेना कमांडरों के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श की सुविधा प्रदान करने वाला शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है।
Read Also: तैयार हो गया है भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, कल PM मोदी करेंगे पंबन पुल का उद्घाटन
इस साल नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण शनिवार को कर्नाटक के कारवार में आयोजित होगा। नौसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधार पर इसका आयोजन होगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत -आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाएंगे। ये भारत के क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (महासागर) के दृष्टिकोण के अनुसरण में आईओआर देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है। जहाज के पतवार पर ‘सुनयना’ नाम उकेरा गया है।
Read Also: रामनवमी के लिए अयोध्या में खास तैयारी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे हैं हर तरह के इंतजाम
इस बड़े आयोजन के लिए नौसेना बेस पर तैयारियां जोरों पर हैं, गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से लगभग 100 किलोमीटर दूर कारवार में इस प्रमुख बेस पर एक घाट के पास एक अस्थायी शामियाना बनाया गया है। सम्मेलन का पहला चरण पांच अप्रैल को करवार में रक्षा मंत्री द्वारा आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाने से शुरू होगा। नौसेना के अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि हरी झंडी दिखाने के बाद जहाज करवार बेस से रवाना होगा।
हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इसका पहला पड़ाव कौन सा होगा। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि आईएनएस सुनयना को भारतीय नौसेना और नौ मित्र देशों – कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के संयुक्त चालक दल के साथ दक्षिण-पश्चिम आईओआर में तैनात किया जा रहा है।
