Indian Rupee: अमेरिकी डॉलर के सामने फिर धराशायी हुआ रुपया, छह पैसे टूटकर 88.68 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Indian Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 88.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और तेल कंपनियों सहित स्थानीय आयातकों की निरंतर डॉलर मांग के कारण रुपये पर दबाव बना रहा।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर नए उम्मीदों के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट पर अंकुश लगा रहा है।Indian Rupee:

Read also-UP: बाराबंकी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत, तीन घायल

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 88.63 के उच्चतम स्तर और 88.73 के निम्नतम स्तर को छुआ। अंत में रुपया 88.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 88.62 पर बंद हुआ।

Read also- Sports News: IPL 2026 से पहले शेन वॉटसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, KKR के सहायक कोच नियुक्त

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की गिरती कीमतें निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकती हैं।Indian Rupee:

डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 88.40 से 89 के बीच रहने की उम्मीद है।’इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा 43 दिन के ‘शटडाउन’ को समाप्त करने का विधेयक को पारित करने के बाद, 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.20 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगभग स्थिर यानी 25,879.15 अंक पर बंद हुआ।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।Indian Rupee:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *