भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं।

Read Also: भारत ने पहलगाम अटैक का लिया बदला, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दिया अंजाम

आपको बता दें, 38 साल के खिलाड़ी रोहित शर्मा अपने करियर में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। फिलहाल अब भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रोहित की टेस्ट कप्तानी के कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 12 बार भारतीय टीम को जीत मिली। उनकी कप्तानी में भारत को 9 बार हार का सामना करना पड़ा और 3 मैच ड्रॉ भी रहे।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की कप्तानी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पिछली दो सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को बचाया। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ऐलान के बाद इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत के पास अब एक नया टेस्ट कप्तान होगा, जिसके संभावित उम्मीदवार जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हो सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *