पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपडेट दिया है। वही ‘नंदा देवी’ जहाज भी भारत पहुंच गया है। इससे देश मे एलपीजी की सप्लाई को राहत मिलेगी। Fuel
पश्चिम एशिया के तनाव का असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर न पड़े, इसके लिए सरकार ने लगातार अपडेट जारी कर रही है। दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में अंतर मंत्रालय समूह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त है, इसलिए पैनिक बाइंग यानी डर में आकर खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। Fuel
Read Also: लोकसभा में बड़ा फैसला- निलंबित सांसदों का निलंबन हुआ समाप्त
पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि PNG और CNG को 100% सुरक्षित गैस सप्लाई हो रही है। LPG का घरेलू उत्पादन 38% तक बढ़ाया गया है।ऑनलाइन बुकिंग अब 94% तक पहुँच गयी है।
संकट के समय फायदा उठाने वाले जमाखोरों पर सरकार सख्त है। आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत अब तक 12,000 से ज्यादा छापेमारी की गई है, जिसमें 15,000 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। दिल्ली, यूपी और केरल जैसे राज्यों में यह कार्रवाई सबसे तेज है। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि शहरी इलाकों में कमर्शियल उपभोक्ता अब PNG का रुख करें ताकि LPG का दबाव कम हो सके। Fuel
वहीं समुद्री मार्ग से भी राहत की खबर है। शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि एलपीजी कैरियर ‘शिवालिक’ कल मुंद्रा पहुँच चुका है और ‘नंदा देवी’ आज कांडला बंदरगाह पर कार्गो डिस्चार्ज कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के हालातों पर नजर रखी जा रही है, और वर्तमान में फारस की खाड़ी में मौजूद 22 भारतीय जहाजों के सभी 611 नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Read Also: संजय दत्त और नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
सबसे बड़ी प्राथमिकता विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि आर्मेनिया सीमा पार करने वाले 284 तीर्थयात्रियों में से 130 आज दिल्ली पहुँच रहे हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब 2.44 लाख भारतीय सुरक्षित वतन लौट चुके हैं। हालांकि, कुवैत का एयरस्पेस अब भी बंद है, लेकिन सऊदी अरब के रास्ते वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। Fuel
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के चक्कर न काटें। साथ ही, ओमान और इराक की दुखद घटनाओं में जान गंवाने वाले भारतीयों के पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। बहरहाल वैश्विक संकट के बावजूद देश की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ और ‘सिटिजन सेफ्टी’ को लेकर केंद्र सरकार लगातार निगरानी रख रही है। Fuel
