संजय दत्त और नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Song

Song Dispute: अभी मशहूर बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने का विवाद शांत नहीं हो पाया कि अब फिल्मी दुनिया में एक और नया बखेड़ा सामने आ गया। मनोरंजन की दुनिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि आगामी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में आया गया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने के बोल और सीन इतने आपत्तिजनक हैं कि अब केंद्र सरकार को इसमें दखल देना पड़ा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड को सख्त निर्देश जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।” song

Read Also: पश्चिम एशिया संघर्ष: 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी एअर इंडिया

आपको बता दें, संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों के भंवर में फंस गया है। गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्से का गुबार फूट पड़ा है। यूजर्स का आरोप है कि इस गाने में ‘डबल मीनिंग’ नहीं, बल्कि खुलेआम अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है।

विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अब सरकार के गलियारों तक पहुंच गया। अब खबर सामने आ रही है कि, “सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने बोर्ड से स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि गाने में अश्लीलता के दावे सही पाए जाते हैं, तो इसे तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब से हटाया जाए।” वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। song

Read Also: RBI ने बैंकिंग प्रणाली में VRR नीलामी के जरिए 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली

इस गाने के विवाद को लेकर वकील विनीत जिंदल का कहना है कि, “हमने CBFC और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। यह गाना अश्लीलता की पराकाष्ठा है और नाबालिगों पर बुरा प्रभाव डालता है।” song

इंटरनेट पर मिल रही जानकारी के मुताबिक, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर हो रहे भारी विरोध और कानूनी शिकंजे को कसता देख, यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया गया है। फिल्म के गीतकार रकीब आलम ने भी विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उन्होंने केवल मूल कन्नड़ लिरिक्स का अनुवाद किया था, जबकि उन्होंने पहले ही इन शब्दों पर आपत्ति जताई थी। अब फिल्म की टीम माफीनामे के साथ नए और साफ-सुथरे बोलों वाला गाना रिलीज करने की तैयारी में है। song

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *