International Relations: भारत और फ्रांस ने मंगलवार को 10 वर्षीय रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण किया और देश में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते तब किए गए जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष कैथरीन वॉट्रिन ने शहर में आयोजित छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता की। International Relations
Read Also: Delhi News: अस्पताल से अगवा किए गए तीन दिन के नवजात को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘10 वर्षीय रक्षा सहयोग समझौते के नवीनीकरण पर भारतीय पक्ष की ओर से रक्षा सचिव और फ्रांसीसी पक्ष की ओर से अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं रणनीति के उप महानिदेशक ने हस्ताक्षर किए।’’ बयान में आगे कहा गया कि भारत में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम संबंधी एक समझौते ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया गया। International Relations
Read Also: आईटी सचिव एस. कृष्णन बोले- एक्सपो के टाइमिंग में बदलाव, जनता के लिए खास दिन तय
यह समझौता ज्ञापन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और सैफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष के बीच हुआ। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने भारतीय सेना और फ्रांसीसी थलसेना के प्रतिष्ठानों में परस्पर तैनाती अधिकारियों की घोषणा भी की।
