World Health Day पर PM का ट्वीट- कोरोना से लड़ाई पर करें फोकस

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है, जब देश में एक बार फिर कोरोना महामारी तेजी से फैलने लगी है। इसके मद्देनजर कुछ राज्यों को आंशिक लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाने पड़े हैं।

पीएम ने ट्वीट कर कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोविड-19 से मुकाबले के दौरान मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य उपायों का पालन करने का ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही, प्रतिरक्षा शक्ति की मजबूती और फिट रहने के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसे कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस सभी को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध और नवोन्मेष को समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता का भी अवसर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *