International Youth Day: देश के विकास में युवाओं को बेहद अहम माना जाता है। कहा जाता है कि युवा देश का भविष्य होते हैं। राजनीतिक, सामाजिक और अर्थव्यवस्था की नजर से देखा जाए तो युवा के बिना भविष्य की कल्पना करना असंभव है। युवाओं की परेशानियों को दूर करना और उन्हें जागरूक करना भी जरूरी है, ताकि वह अपने अधिकारों का सही से प्रयोग कर सकें और देश के विकास में अपना बेहतर योगदान दे सकें।
Read Also: CM Saini: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में CM नायब सिंह सैनी ने क्या की घोषणाएं ? जानिए
बता दें, युवाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य मकसद यही था कि युवाओं की सोच को बढ़ावा मिल सके और साथ ही साथ उनकी आवाज़ को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाया जा सके।
क्या है युवा दिवस का इतिहास ?
युवा दिवस (Youth Day) के इतिहास की जड़ें 1985 के समय से जुड़ी हुई हैं। इस वर्ष की सफलता को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष (International Youth Year ) के तौर पर घोषित किया गया। इसके बाद कई सारे आयोजन किए गए, जिनमें युवाओं के विकास और सहभागिता पर ध्यान दिया गया। 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) के रूप में घोषित किया। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता को बढ़ावा देना और उनके भविष्य और विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
Read Also: Shambhu Border: शंभू बॉर्डर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आंशिक रूप से खोलने के दिए आदेश
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम क्या है ?
इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) की थीम ‘ क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग’ यानि कि From Clicks To Progress: Youth Digital Pathways For Sustainable Development है। ये इस बात को मद्देनजर करके रखा गया है कि सतत विकास लक्ष्यों के साथ-साथ डिजिटल तकनीकों में कैसे तरक्की की जाए।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

