मणिपुर में फिर ठप हुई इंटरनेट सेवा, प्रशासन ने लगाई 2 दिन की रोक

Manipur Violence: 

Manipur Violence:  मणिपुर सरकार ने नौ जिलों में और दो दिन के लिए 27 नवंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक को बढ़ा दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी एक आदेश में ये जानकारी दी गई है।पूर्वोत्तर राज्य में 16 नवंबर को हिंसा बढ़ने के बाद, प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकने वाली सामग्री का प्रसार करने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं दो दिन के वास्ते निलंबित कर दी थीं। तब से, इसे कई बार विस्तारित किया गया है।

Read also- Constitution Day: संविधान दिवस पर विपक्ष के नेताओं ने ओम बिरला को लिखा पत्र, कर दी ये डिमांड

आदेश में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जनहित में इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को और दो दिनों के लिए निलंबित रखने का फैसला किया है।’

Read also- Kannur: केरल में व्यवसायी के घर में चोरी होने से मचा हडकंप, पुलिस ने शुरु की जांच

’तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने पर राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 16 नवंबर को मोबाइल फोन और ब्रॉडबैंड, दोनों पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।राज्य सरकार ने आम लोगों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों समेत दूसरे कार्यालयों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं पर से निलंबन हटा लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *