IPL 2020- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कांटे की टक्कर से पहले ये रिकॉर्ड जरूर जानिए !

अबु धाबी: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि काफी दुविधाओं और अटकलों के बाद आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन आज से यूएई में शुरू होने जा रहा है। शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। वहीं अगर पुराने रिकॉर्ड के आधार पर देखें तो पिछले साल बेहद ही रोमांचक फाइनल मुकाबले में एक रन से सीएसके को मात देने वाले मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई दे रहा है।


अगर पहले दोनों टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक हैं। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का खिताब जीता है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ना सिर्फ तीन बार खिताब कब्जा करने में कामयाब रही है, बल्कि 10 सीजन खेलने वाली इस टीम ने 8 बार फाइनल भी खेला है।

कौन किस पर भारी ?

अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल के 28 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने इनमें से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 11 बार ही जीत दर्ज कर पाई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में तो मुंबई इंडियंस ने एक बार भी चेन्नई को जीत दर्ज करने का मौका नहीं दिया है। फाइनल में दोनों टीमों के बीच तीन बार टक्कर हुई है जिसमें दो बार मुंबई और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।

Also Read: IPL 2020- जयवर्धने ने बताया, रोहित शर्मा के साथ MI की पारी शुरू करेगा ये धाकड़ बल्लेबाज

सबसे सफल खिलाड़ी कौन !

मुंबई और चेन्नई के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। रैना ने मुंबई के खिलाफ 704 रन बनाए हैं। हालांकि रैना इस सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और सीएसके के कप्तान धोनी ने मुबई के खिलाफ 663 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने सीएसके के खिलाफ 614 रन बनाए हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में लसिथ मलिंगा 31 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट नाम करने वाले गेंदबाज हैं। सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ 25 विकेट लिए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *