‘लिटिल इंडिया’ शहर पर ईरान के मिसाइल हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल

Iran Israel Attack, Little India Israel, Indian Jewish community, Dimona nuclear site, Middle East conflict, Natanz nuclear center, Israeli air defense, Ballistic missile attack, Israel

Iran Israel Attack :  ईरान से दागी गई मिसाइलों ने शनिवार को दक्षिणी इजराइल के दो कस्बों को निशाना बनाया। चिकित्सा कर्मियों के मुताबिक वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों को रोकने में विफल रहने के बाद इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने बताया कि अराद में 84 लोग घायल हुए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है, जबकि इससे पहले पास के दिमोना में 33 लोग घायल हुए थे।

Read also- Cat Ba Langur Video : नारंगी बच्चों और काले लंगूर का अनोखा मेल, प्रकृति का हैरान कर देने वाला सच

दिमोना में बड़ी संख्या में भारतीय-यहूदी रहते हैं, इसलिए इस जगह का नाम “लिटिल इंडिया” के नाम से भी मशहूर है।मिसाइल के सीधे हमलों से आवासीय इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और हमले वाली जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए।ईरानी सरकारी टेलीविजन ने परमाणु संयंत्र वाले दिमोना शहर पर हुए हमले को ईरान के नतान्ज़ स्थित परमाणु संयंत्र पर पहले हुए हमले का बदला बताया है।Iran Israel Attack  Iran Israel Attack  Iran Israel Attack 

Read also- मुंबई इंडियंस के ‘MIX’ फैन मीट में हार्दिक, रोहित और सूर्या ने लिया हिस्सा

हमले के बाद अराद से मिले वीडियो फुटेज में बचाव दल बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे में जीवित लोगों की तलाश करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दमकल गाड़ियां और कई आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।इजराइली सेना ने कहा कि वो इस बात की जांच करेगी कि वायु रक्षा प्रणालियां मिसाइल हमले को रोकने में विफल क्यों हुईं।Iran Israel Attack  Iran Israel Attack  Iran Israel Attack 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *