Iran: पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईरान से तेल आयात पर दिया स्पष्टीकरण

Iran

 Iran: तेल आयात और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने ‘पेमेंट’ यानी भुगतान की समस्याओं के कारण ईरान से भारत आ रहा कच्चे तेल के जहाज को चीन की ओर मोड़ देने की ख़बर को’तथ्यात्मक रूप से गलत’ बताया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेमेंट’ यानी भुगतान की समस्याओं के कारण ईरान से भारत आ रहे कच्चे तेल के जहाज को चीन की ओर मोड़ देने की खबर को सिरे से खारिज किया है और इसे ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ बताया है। पेट्रोलियम ​मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी कर बताया गया है कि भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी तरह सुरक्षित हैं। Iran

Read Also-WAR NEWS: मिडिल ईस्ट की जंग में आया नया मोड़, ईरान का दावा-‘मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट्स’

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक ​विदेशी निर्भरता और विविधता के तहत भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है। भारतीय कंपनियों के पास व्यावसायिक आधार पर अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों से तेल खरीदने की पूरी स्वायत्तता है।​पेमेंट का कोई संकट नहीं है ,मंत्रालय ने साफ कहा है कि ईरान से तेल आयात के लिए भुगतान में कोई बाधा नहीं है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने अपनी जरूरत का तेल सुरक्षित कर लिया है। Iran

मंत्रालय ने कहा है कि जहाजों का रास्ता बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है।शिप डाइवर्जन की खबरों पर अपने बयान में सरकार ने कहा कि ‘बिल ऑफ लेडिंग’ में अक्सर सांकेतिक बंदरगाह दिए जाते हैं। समुद्र में यात्रा के दौरान व्यापारिक लाभ और परिचालन लचीलेपन Operational Flexibility के आधार पर जहाजों के गंतव्य बदले जा सकते हैं। इसे ‘पेमेंट फेलियर’ से जोड़ना गलत है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ​LPG आपूर्ति पर भी सफाई दी गयी है। Iran

Read Also-UTTAR PRADESH: मेरठ में देशी शराब पीने के बाद हुई तीन लोगों की मौत

सिर्फ कच्चे तेल ही नहीं, बल्कि LPG की कमी को लेकर भी कुछ दावे किए जा रहे है, जिन्हें सरकार ने निराधार बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने ‘सी बर्ड’ (Sea Bird) नामक जहाज का उदाहरण देते हुए बताया कि करीब 44 टीएमटी (TMT) ईरानी एलपीजी लेकर यह जहाज 2 अप्रैल को मंगलुरु पोर्ट पर पहुंच चुका है और वर्तमान में वहां अनलोडिंग का काम चल रहा है। इसी के साथ सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बताया है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सरकार ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि आने वाले महीनों के लिए भारत का कच्चा तेल भंडार और आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित है। Iran

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *