Israel Iran War: इंडिगो ने भारतीयों को वापस लाने के लिए चार उड़ानें जेद्दा भेजी

Israel Iran War:

Israel Iran War: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो ने मंगलवार को जेद्दा के लिए चार उड़ानें भेजीं और बाद में मस्कट के लिए एक और उड़ान संचालित करने की योजना है।एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि स्थानीय स्थिति और आवश्यक मंजूरी मिलने पर, चार मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित करने की योजना है।

Read Also: Israel Iran War: इंडिगो ने भारतीयों को वापस लाने के लिए चार उड़ानें जेद्दा भेजी

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद उपजे हालात के कारण पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए उड़ानें निलंबित करने के बाद, इंडिगो ने कहा कि वह मस्कट (ओमान), जेद्दा, मदीना (सऊदी अरब) और एथेंस (यूनान) के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू करेगी।इंडिगो इन चार गंतव्यों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करेगी।

Read Also: Israel Iran War: प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज से बात की, भारतीयों की सुरक्षा पर भी की …

एयरलाइन ने कहा, ‘‘अन्य सभी गंतव्यों के लिए, इंडिगो स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और स्थानीय अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि धीरे-धीरे परिचालन को बहाल किया जा सके।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *