Israel-Iran War: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प, छह की मौत

Israel-Iran War: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई। Israel-Iran War: 

Read Also: Israel-Iran War: दुबई में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार ‘ईधी इन्फॉर्मेशन’ ने पुष्टि की कि माई कोलाची रोड के पास गोलीबारी और झड़प के दौरान छह लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए जिन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा, “किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाने और विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा।Israel-Iran War: 

Read Also: Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, पोल्ट्री फार्मर्स ने सरकार से की ये डिमांड

मंत्री ने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।”उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार, शिया संगठनों ने खामेनेई की मौत के विरोध में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई की शनिवार को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई की मौत की सूचना दी और इसके कुछ घंटे बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की।Israel-Iran War:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *