Israel Iran War: युद्ध से ईरान में बिगड़े हालात, जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार

Israel Iran War:

Israel Iran War: ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से उत्तराखंड में देहरादून जिले के अम्बाड़ी गांव के दो परिवारों की बैचेनी बढ़ी हुई है। क्योंकि इन परिवारों के सदस्य ईरान में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं, और भारत में रह रहे परिवार अपने प्रियजनों की खैर खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव के ही जाकिर हुसैन अपनी बेटी को लेकर चिंतित हैं जो कि अपने पति और बच्चों के साथ ईरान में रहती हैं, पिता का कहना है कि उनकी बेटी से कुछ दिन पहले आधे मिनट तक ही बात हो पाई थी, उसके बाद से बातचीत नहीं हो पाई है। Israel Iran War:

Read Also: लारा दत्ता : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री लारा दत्ता, मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश

हुसैन का कहना है कि एलआईयू के जरिए उन्हें परिवार के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन उसके बाद से कोई और जानकारी उन्हें नहीं मिली है।अम्बाड़ी गांव के ही रहने वाले अयूब खान भी अपने भतीजे को लेकर चिंतित हैं जो पत्नी के साथ ईरान में रहता है। अयूब खान को उम्मीद है कि भारत सरकार उनके भतीजे के परिवार की वापसी में मदद करेगी। Israel Iran War:

Read Also: UP Politics: CM योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कप्तान कपिल देव के KDSG अस्पताल का किया उद्घाटन

इजराइल अमेरिका के साथ ईरान का युद्ध खत्म होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में ईरान में रह रहे भारतीयों के परिजन, भारत में अपने परिजनों की सलामती की दुआएं कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी सही सलामत वापस अपने वतन लौट आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *