Israel US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल का सैन्य अभियान खत्म होने के बाद ईरानी शासन के भीतर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय से संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन इस बात के समर्थन में नहीं है कि ईरान के अंतिम शाह के बेटे रजा पहलवी सत्ता की बागडोर संभालें। वर्तमान में, पहलवी निर्वासन में रह रहे हैं। Israel US Iran War:
Read Also: Braj Ki Holi: मथुरा में होली की धूम, मंदिरों में बिखरे आस्था के रंग
ट्रंप ने कहा, “वह बहुत अच्छे इंसान लगते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो अभी लोकप्रिय है… हमारे पास ऐसे लोग हैं।उन्होंने कहा कि “कुछ लोग पहलवी को पसंद करते हैं” लेकिन वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे जिनके बारे में प्रशासन ने ईरान के अगले शासक के रूप में बहुत अधिक सोचा हो। Israel US Iran War:
Read Also:Tamil Nadu: सत्ताधारी डीएमके ने सहयोगी डीएमडीके को राज्यसभा की एक सीट आवंटित की
ट्रंप ने कहा, “जहां तक ईरान के संभावित नेताओं की बात है, तो जिन लोगों के बारे में हम सोच रहे थे, वे मर चुके हैं।”1979 के इस्लामी क्रांति के बाद से यह सिर्फ दूसरी बार है कि एक नया सर्वोच्च नेता चुना जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों में पश्चिम के साथ टकराव के लिए तैयारकड़े रुख रखने वालों से लेकर ऐसे सुधारवादियों तक हैं, जो कूटनीतिक बातचीत की मंशा रखने वाले लोग शामिल हैं।
