Jammu Election: शोपियां में थमा प्रचार का शोर, 18 सितंबर को होंगा पहले चरण के मतदान

Jammu Election :

Jammu Election : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर वोटिंग होनी है। शोपियां में भी पहले फेज़ में वोट डाले जाएंगे।लंबे समय से आतंकी हमलों से परेशान शोपियां की जनता 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।शोपियां अपने सेब के बागानों के लिए मशहूर है। सेब व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद सेब के व्यापार के लिए कुछ अच्छे कदम उठाए जाएंगे।

Read also-पीएम मोदी ने Metro Rail परियोजना का किया उद्घाटन, नमो भारत रैपिड रेल’ में किया सफर

स्थानीय मुद्दों पर वोट करेगी जनता- शोपियां में चुनावी मुकाबला बहुत रोमांचक है। पीडीपी के यावर शफी बंदे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के शेख मोहम्मद रफी आमने सामने हैं। टिकट न मिलने पर कांग्रेश छोड़ने वाले शब्बीर अहमद कुल्ले भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।इनके अलावा पीडीपी के पूर्व नेता राजा वहीद इंजीनियर राशिद की पार्टी अवामी इत्तेहाद के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।शोपियां की जनता स्थानीय मुद्दों पर वोटिंग की बात कर रही है। पीडीपी के यावर बंदे ने सेब किसानों के लिए थोक बाजार शुरू करने का बड़ा दांव खेला है।

Read also-CM शिंदे के घर लगा सितारों का तांता, आर. माधवन, रोहित शेट्टी समेत इन सितारों ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

राजौरी जिले में  25 अक्टूबर को होगा मतदान- शोपियां के युवा वोटरों से अपील करते हुए शब्बीर अहमद कुल्ले ने कुछ युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों की सही जांच कराने का वादा किया है।अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।जम्मू कश्मीर में चुनावों के नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 अक्टूबर को मतदान होगा।चुनाव के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सुरक्षा को देखते हुए जिले में कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।एलओसी पर सुरक्षा बलों, स्टेट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *