Assam Election: असम में चुनावी लड़ाई सोमवार को मतगणना के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जिससे ये तय होगा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए तीसरी बार सत्ता में आएगा या कांग्रेस पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्रीय उम्मीदों से भरे हफ्तों के संघर्ष के बाद सत्ता पर काबिज होगी। राज्य की 126 विधानसभा सीटों से 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को समेटे हुए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोला जाएगा। इन उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं। नागांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर होगी।Assam Election:
Read Also: West Bengal: चुनाव आयोग ने सूबे में 432 मतगणना पर्यवेक्षकों को किया तैनात, जानिए क्या है वजह?
मतगणना केंद्रों और ईवीएम रखने वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।अधिकारी ईवीएम को स्ट्रांगरूम से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 800 और निहत्थे पुलिस कर्मियों को तैनात करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने कहा था कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां स्थायी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने बताया कि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां पहले ही जिलों में तैनात की जा चुकी हैं।मतगणना के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 असॉल्ट ग्रुप्स की सहायता भी मांगी गई है।Assam Election:
Read Also: UP News: बलिया में मुंडन समारोह के दौरान गंगा में डूबने से चार लोगों की मौत, घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा
राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 25 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं, उसके बाद बीजेपी के 90, एआईयूडीएफ के 30, एनडीए सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 11 उम्मीदवार हैं।विपक्षी गठबंधन में रायजोर दल ने 13 सीटों पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीटों पर, सीपीआई (एम) ने तीन सीटों पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा।Assam Election:
आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 18-18 सीटों पर, टीएमसी ने 22 सीटों पर और जेएमएम ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।सोमवार को जिन प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, उनमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत डाइमरी, विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) प्रमुख लुरिंज्योति गोगोई शामिल हैं।एजीपी के अतुल बोरा और केशव महंत तथा बीपीएफ के चरण बोरो सहित कई कैबिनेट मंत्री भी मैदान में हैं।
सत्ताधारी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के मुख्य घटक असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, रायजोर दल, एजेपी, सीपीआई (एम), ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं।सत्ताधारी बीजेपी की निवर्तमान विधानसभा में 64 सीटें हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों – एजीपी के पास नौ, यूपीपीएल के पास सात और गठबंधन में फिर से शामिल हुई बीपीएफ के पास तीन विधायक हैं।विपक्ष में कांग्रेस के 26 सदस्य, एआईयूडीएफ के पास 15, सीपीआई (एम) के पास एक और एक निर्दलीय विधायक हैं।Assam Election:
