डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का कैप्टन शहीद, 4 आतंकवादी भी हुए ढेर

Manipur Violence:

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार यानी की आज 14 अगस्त को जारी ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए हैं।

Read Also: कुमारी शैलजा ने की राहुल और सोनिया से मुलाकात, मिलकर काम करने की कही बात

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे विदेशी आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगल वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ की जगह से चार बैग मिले हैं जिनमें खून लगा है। इससे ये समझा जा रहा है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही वहां से एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के बाद आतंकवादी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास के जंगल से डोडा में घुस आए।

Read Also: 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का PM मोदी करेंगे नेतृत्व, 6000 विशेष अतिथि हो सकते हैं शामिल

अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था। आधे घंटे बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने रातभर में इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *