सेना का सशक्तिकरण! बांदीपोरा में तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

Jammu Kashmir: Empowering the Army! A three-day self-defense camp is organized in Bandipora.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मलंगमा क्षेत्र में भारतीय सेना की वुलर बटालियन ने तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया है। जिसका मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ, सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करना है।

इस शिविर में स्थानीय युवा बढ़ चढ़कर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करना था, जिसमें विशेष रूप से युवा लड़कियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Read Also: राहत की उम्मीद लगाए हैं शिमला के व्यापारी, ऑनलॉइन व्यापार और बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता

प्रतिभागी युवाओं ने भारतीय सेना की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सक्रिय और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई युवाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को और खास तौर से लड़कियों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *