भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद

Snowfall in Jammu: काजीगुंड में भारी बर्फबारी होने की वजह से 270 किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बुधवार को तीसरे दिन भी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गई।इससे पहले मंगलवार को रामबन जिले में आधा दर्जन जगहों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थरों के गिरने से रास्ते बंद हो गए थे।वही दूसरे दिन भी जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई।डोडा जिले के भद्रवाह के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए दो अंतरराज्यीय राजमार्ग बंद कर दिए गए।अधिकारियों ने लोगों को सड़क साफ होने और मौसम में सुधार होने तक नेशनल हाइवे पर सफर करने से बचने की सलाह दी है।

Read also-मैं ‘इंडिया’ में शामिल नहीं, देश के बारे में ‘निस्वार्थ’ सोचने वाले गठबंधन का समर्थन करूंगा – कमल हासन

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *