जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

Janakpuri Accident

Janakpuri Accident : दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत के मामले में 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है और तीन आरोपियों को नामजद किया है।आरोपपत्र में निर्माण परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़ी कथित खामियों का विस्तृत विवरण दिया है।एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोप पत्र सात अप्रैल को अदालत में दाखिल किया गया था और इस मामले में प्राथमिकी छह फरवरी को दर्ज की गई थी। Janakpuri Accident  Janakpuri Accident  Janakpuri Accident 

Read also- Uttarakhand: पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।

पुलिस के बयान के अनुसार, आरोपियों में मुख्य ठेकेदार कंपनी केकेएसपीयूएन प्राइवेट लिमिटेड का निलंबित निदेशक हिमांशु गुप्ता (45), परियोजना से जुड़ा उप-ठेकेदार राजेश कुमार (47) और स्थल पर तैनात मजदूर योगेश (23) शामिल हैं।यह हादसा पांच फरवरी की रात को तब हुआ जब कैलाशपुरी निवासी कमल ध्यानी रोहिणी स्थित अपने कार्यालय से बाइक से घर लौट रहा था और जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

आरोपपत्र में आरोपियों की भूमिका और जिम्मेदारियों, संविदात्मक व्यवस्थाओं और घटना के समय घटनास्थल की स्थितियों और समन्वय के बारे में विस्तृत निष्कर्ष शामिल हैं।पुलिस ने कहा कि सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन, श्रमिकों की तैनाती और काम के दौरान अपनाए गए तरीकों सहित कई पहलुओं की जांच की गई।अधिकारी ने बताया कि गवाहों के बयान, तकनीकी आकलन और दस्तावेजी साक्ष्य आरोपपत्र का हिस्सा हैं। Janakpuri Accident  Janakpuri Accident  Janakpuri Accident 

ठेकेदार कंपनी का वरिष्ठ पदाधिकारी हिमांशु गुप्ता समग्र पर्यवेक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को सुनिश्चित करने का कथित रूप से जिम्मेदार था, जबकि उप-ठेकेदार राजेश कुमार पर जमीन पर काम करवाने की कथित रूप से जिम्मेदारी थी।इस मामले में घटनास्थल पर कार्यरत मजदूर योगेश को भी नामजद किया गया है।

Read also- Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ने गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र, जोन – सात के प्रथम सम्मेलन का उद्घाटन किया

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने मामले की गहन जांच की और पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वहां मौजूद मजदूर को पूरे मामले की जानकारी थी और उसने अपने सुपरवाइजर को भी इसकी सूचना दी, जिसने आगे गुप्ता को इस मामले के बारे में बताया।घटना की जानकारी होने के बावजूद किसी ने भी पुलिस को सूचित करने की जरूरत नहीं समझी, जबकि पुलिस की कई टीमें और ध्यानी के परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने पर पूरक आरोपपत्र दाखिल कियाजाएगा। आगे की जांच की जा रही है। Janakpuri Accident 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *