Nepotism पर Janhvi Kapoor ने चुप्पी तोड़ लोगों की बोलती की बंद

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। नेपोटिज्म की इस जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल’ के लिए चर्चाओं में है।

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोग नेपोटिज्म को लेकर उनकी फिल्म न देखने की अपील कर रहे है। इसको लेकर कई कैपेंन चलाए जा रहे है और हजारों ट्वीट किए जा रहे हैं। इन सब के चलते जाह्नवी कपूर का गुस्सा फूट पड़ा।

नेपोटिज्म पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि लोग उन्हें तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि वो उनके दिल में अपनी जगह न बना लें।

मुझे लोग तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जबतक मैं कुछ खास ना करुं, मैं लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए खूब मेहनत करुंगी। आपको बता दें, ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में बना हुआ है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर की ये फिल्म शरण शर्मा ने डायरेक्ट की है। ये फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालक गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में जाह्नवी कपूर के के अलावा पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘गुंजन सक्सेना’ जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म है। जाह्नवी कपूर इससे पहले फिल्म ‘धड़क’ में नजर आई थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *