Jewar: नोएडा एयरपोर्ट को मिली विमान संचालन की अनुमति, DGCA ने एयरपोर्ट को दिया लाइसेंस

Jewar: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एयरोड्रम लाइसेंस प्रदान कर दिया है, जिससे हवाई अड्डे को विमान संचालन की अनुमति मिल गई है। एयरोड्रम लाइसेंस, यह प्रमाणित करता है कि हवाई अड्डा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा और परिचालन मानकों को पूरा करता है। Jewar: 

Read also- Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता Jackie Shroff ने दिवंगत अभिनेत्री शम्मी को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

यह लाइसेंस विमानों की उड़ान और उतरने यानी लैंडिंग (वाणिज्यिक संचालन) के लिए अनिवार्य है। हवाई अड्डे का विकास उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) द्वारा किया जा रहा है। Jewar:

Read also- Haryana: UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी, एकांश ढुल ने UPSC मे हासिल की 3rd रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि डीजीसीए ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) के लिए वाईआईएपीएल को एयरोड्रम लाइसेंस दे दिया है।बयान में कहा गया, “पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ हवाई अड्डा सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। सभी चरणों के पूर्ण होने पर यह हवाई अड्डा सालाना सात करोड़ तक यात्रियों को संभाल सकता है।”Jewar:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *