इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा ताऊ देवीलाल की जयन्ती पर फतेहाबाद में होगी रैली

Jhajjar news, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा ताऊ देवीलाल की जयन्ती पर.
झज्जर(योगेंद्र सैनी): इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इस बार 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती फतेहाबाद में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला लगातार जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। इसी संदर्भ में आज बादली, बेरी व झज्जर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा की कूनीतियों व तानाशाही पूर्ण रवैया को समाप्त करने के लिए जल्द ही तीसरे मोर्चे का गठन होना जरूरी है। तीसरे मोर्चे के माध्यम से ही भाजपा को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल मजबूत पार्टी है और चौधरी अभय सिंह चौटाला के किसानों के हक में इस्तीफा दिए जाने से पार्टी को और मजबूती मिली है और यह अभय सिंह चौटाला को चुनाव में दोबारा से विजई बनाकर जनता ने दर्शा दिया है। नफे सिंह राठी ने कहा कि हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उस चुनाव में भाजपा की मदद की लेकिन उसके बावजूद भी भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई। आने वाले समय में हुड्डा साहब को भी कांग्रेस को छोड़ना पड़ सकता है क्योंकि जिस प्रकार से कॉन्ग्रेस के नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं उससे कांग्रेस समाप्ति की ओर है।

Read also: सीबीआई की टीम ने गाजियाबाद स्थित मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर किए चेक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हल्ला बोल रैली फ्लॉप साबित होगी। क्योंकि कांग्रेस के पास ना तो कोई लीडर है और ना ही कोई ठोस मुद्दा ही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मैं जे जे पी का वजूद ही खत्म हो जाएगा। अब वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर से जनता इनेलो को सत्ता देने का काम करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Jhajjar news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *