Jharkhand ByPoll: सरायकेला सीट पर बीजेपी -JMM के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी?

Jharkhand ByPoll Election:

Jharkhand ByPoll Election: झारखंड का सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित है।ये 2005 से झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा है। झारखंड के बिहार से अलग होने के बाद पहले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक हुए चारों चुनाव चंपई सोरेन ने जेएमएम के टिकट पर जीते हैं।इस बार चंपई सोरेन बीजेपी के टिकट पर सरायकेला से चुनाव लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले दो चुनावों से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गणेश महली इस बार जेएमएम की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

Read Also: दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

झारखंड में बीजेपी  लहर- पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन का दावा है कि झारखंड में बीजेपी की लहर है और उनकी पार्टी ही आदिवारियों को सही मायने में इंसाफ दे सकती है।जेएमएम के उम्मीदवार गणेश महली को उम्मीद है कि इस बार जनता उनका साथ देगी।सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आदित्यपुर इंडस्ट्री एरिया होने के बावजूद लोगों के बीच रोजगार एक बड़ा मुद्दा है।कई वोटरों ने अच्छे कॉलेज और अस्पताल की मांग की हैसरायकेला उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 13 नवंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राजकुमार, निवासी: हम लोग युवा हैं, क्योंकि यहां के सरायकला विधानसभा के तो कुछ कार्य वैसे हुआ नहीं है। हम लोग चाहेंगे इस बार किसी का भी सरकार बने तो यहां पर ड्रिग्री कॉलेज होना चाहिए सरायकला विधानसभा में, मेडिकल अच्छा होना चाहिए। मेडिकल के साथ डिग्री कॉलेज और ऐसे भी बहुत सारा सुविधा है जो हम लोगों को यहां मिलना चाहिए।”

Read Also: फ्लाइट्स को मिल रही फर्जी धमकियों पर मोदी सरकार की एडवाइजरी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लगानी होगी लगाम

कालीचरण सरदार, निवासी: विकास पहले से कम हुआ है। जैसे कि बहुत सारे कंपनी बंद पड़ा हुआ है। अगर टोटल कंपनी बंद पड़ा हुआ है, जितना है अभी वर्तमान में बंद पड़ा हुआ है वो सब अगर खुल जाएगा तो यहां के लिए संपूर्ण जो दिखाई पड़ रहा है विरान क्षेत्रों के लिए और बाजार के लिए भी सब को रोजगार मिल जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *