जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला आज श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर((SKICC) में मुख्यमंत्री पद की लेने वाले हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उन्हें CM पद की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के कई नेता शिरकत करेंगे।
Read Also: UP: आगरा नगर निगम की अनोखी पहल, कलाकारों ने कबाड़ से बनाईं कमाल की कलाकृतियां
आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में आज श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को राज्य के CM पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह से पहले SKICC में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक करीब 11:30 बजे उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, माकपा नेता प्रकाश करात और भाकपा नेता डी राजा समेत करीब 50 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अब देखना होगा कौन-कौन नेता इसमें शिरकत करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए लगाए गए स्वागत पोस्टर भी यहां नजर आए हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
