Jordan Church Attack: जॉर्डन के अल करक शहर में एक चर्च पर हुए कायराना आतंकी हमले की भारत ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। चर्च पर हुए इस खौफनाक हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”
विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जॉर्डन में हुए आतंकवादी हमले की पुरजोर निंदा की है ।बयान में भारत ने इस हिंसक घटना को लेकर गहरा दुख जताया है। भारत सरकार ने इस मुश्किल घड़ी में जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत नागरिकों के प्रति अपनी पूरी एकजुटता जाहिर की है।” Jordan Church Attack
Read Also: Bihar : अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित; पत्नी नीलम देवी की भी सदस्यता रद्द
”विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत आतंकवाद के हर रूप और उसके सभी रूपों के खिलाफ अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता है। इस भीषण हमले में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हैं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी करता है।”
जॉर्डन के अल-करक प्रांत के हमूद शहर में एक ग्रीक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई और 34 से अधिक लोग घायल हो गए थे। Jordan Church Attack
जॉर्डन सरकार ने इसे एक सुनियोजित आतंकवादी हमला और ‘अंधे चरमपंथ’ का परिणाम करार दिया है। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हमलावरों के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बहरहाल ”अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले की चौतरफा निंदा हो रही है, और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। Jordan Church Attack
