विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में हुए शामिल

Karnadev Kamboj: BJP got a big blow before the assembly elections, former minister Karnadev Kamboj joined Congress.

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए है। बता दें कि दिल्ली में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में मनोहर लाल सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। Karnadev Kamboj हरियाणा में OBC वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं। कंबोज समाज में वे अच्छी पकड़ रखते हैं। इतना ही नहीं कंबोज ने BJP पर OBC वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया है।

Read Also: International Chocolate Day: ज्यादा चॉकलेट खाना है पसंद, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

कर्णदेव कंबोज वहीं नेता हैं जिन्होंने हाल ही में CM सैनी से हाथ नहीं मिलाया था। हरियाणा विधानसभा में BJP के टिकट वितरण से पूर्व विधायक कर्णदेव कंबोज नाराज चल रहे थे। कंबोज, रादौर या इंद्री से टिकट चाह रहे थे। टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी भी खुलकर सामने आई थी इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। आज कर्णदेव कंबोज ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस मौके पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कर्णदेव कंबोज का पार्टी में जोरदार स्वागत किया। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्णदेव कंबोज की कांग्रेस में एंट्री पर कहा है कि इससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।

Read Also: चीन ने सुनाया कंपनियों को फरमान, भारत में व्हीकल संबंधी निवेश न करने का दिया निर्देश

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने भी कहा है कि कर्ण देव कंबोज जैसे साथियों के कांग्रेस में आने से अबकी बार पूरे हरियाणा के साथ के साथ जीटी रोड बेल्ट में भी BJP का सूपड़ा साफ होना तय हो गया है। बहरहाल हरियाणा में बीजेपी के बड़े ओबीसी नेता रहे कर्ण देव कंबोज को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस ने बीजेपी की जाट-नॉन जाट पॉलिटिक्स को बड़ा झटका दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *