कावेरी नदी में डूबने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Karnataka:

Karnataka: कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार को कावेरी नदी के तट पर कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान चार महिलाओं सहित पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान श्वेता (37), चैत्रा (19), प्रियंका (28), विजयम्मा (45) और उनकी कार के चालक महेश (30) के रूप में हुई है। Karnataka:

Read Also: प्रधानमंत्री मोदी से अमेजन सीईओ जेसी ने की मुलाकात, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की किया ऐलान

पुलिस ने बताया कि मृत चारों महिलाएं एक ही परिवार की थीं। ये घटना जिले के मुत्तथी के पास हुई।पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने बेंगलुरू से एक कार किराए पर ली थी और वे मुत्तथी अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं।
मंदिर के दर्शन करने के बाद वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए कावेरी नदी के किनारे चली गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी तट पर सेल्फी लेने के दौरान वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूब गईं। KarKarnataka: nataka:

Read Also: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 की मौत और 20 का रेस्क्यू, CM ने TMC के समय के प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। मामले की जांच की जा रही है। Karnataka:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *