Karnataka: आवासीय स्कूल में एक छात्र ने सहपाठियों पर किया हमला, एक की मौत

Karnataka: A student attacked classmates in a residential school, one dead

Karnataka: कर्नाटक के बेल्लारी में नौवीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर एक निजी आवासीय स्कूल में धारदार हथियार के बल पर जमकर उपद्रव मचाया जिससे एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार 7 मार्च की रात स्कूल के छात्रावास में हुई। मृतक छात्र आंध्र प्रदेश का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए विजयनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स), बेल्लारी भेज दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक ये पता लगाने के लिए जांच जारी है कि घटना का कारण क्या था और किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आरोपी की तलाश जारी है जो घटना के बाद मौके से भाग गया। बेल्लारी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पी. एस. हर्षा ने कहा, ‘‘शनिवार रात को नौ छात्र सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक (जो छात्रावास के वार्डन भी हैं) की देखरेख में थे।

आरोपी छात्र ने गुस्से में आकर सभी पर हमला किया… दुर्भाग्यवश, एक छात्र की मौत हो गई और सात अन्य का इलाज चल रहा है।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शिक्षक का बयान दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच की गई है। इसके साथ ही जांच अधिकारी और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मृतक लड़के के माता-पिता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। एक विस्तृत जांच की जाएगी और संबंधित अदालतों को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।”

Read Also: दिल्ली मेट्रो को मिले नए पंख! PM मोदी ने किया दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन

सूत्रों के अनुसार, वार्डन को भी हस्तक्षेप करने की कोशिश करते समय चोट लग गई। खबरों के अनुसार छात्रावास में छात्र रात के खाने के बाद सो रहे थे, तभी आरोपी ने लोहे की छड़ और तेज धार वाले हथियार से अपने साथियों पर हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक छात्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ब्रुसपेट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *