खिलाड़ियों के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में सभी स्टेडियम रात 10 बजे तक खुले रहेंगे

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में एथलीट्स और उनके कोच द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है | Total tv, Hindi News, Delhi news tv

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एथलीट्स को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में समय से पहले ट्रेनिंग खत्म करवा दिए जाने की शिकायत लगातार आ रही थी। जिसके चलते खिलाड़ियों की सुविधाओं के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा आदेश देते हुए कहा कि, दिल्ली के सभी स्टेडियम रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। मालूम हो कि, सीएम ने यह फैसला एक खबर वायरल होने के बाद लिया है।

रात 10 बजे तक खुली रहेंगी खेल सुविधाएं

इस बात की जनकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मानीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, समाचार रिपोर्टों ने हमारे संज्ञान में लाया है कि कुछ खेल सुविधाओं को जल्दी बंद किया जा रहा है जिससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। इसे देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसला लिया है कि, दिल्ली सरकार की सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

स्टेडियम छोड़ने के लिए किया जाता है मजबूर

दरअसल, आरोप है कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में एथलीट्स और उनके कोच द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है कि उन्हें जानबूझकर 7 बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव खिरवार अपने कुत्ते को लगभग आधे घंटे तक वहां वॉक कराते हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों को 7 बजे तक घर जाने को कह दिया जाता है।

ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन पर पड़ रहा असर

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कोच ने बताया कि, हम पहले यहां रात में 8 से 8:30 बजे तक ट्रेनिंग कराते थे, लेकिन अब शाम के 7 बजने के पहले ही स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा जाता है ताकि, अधिकारी अपने कुत्ते को वहां टहला सकें। इस वजह से हमारी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन पर काफी असर पड़ रहा है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *