दिल्ली सरकार ने ड्यूटी से बसों को बुलाया वापस, लापता किसानों को भी जल्द ढूंढेगी सरकार

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की ड्यूटी में भेजी गयीं DTC बसों को डिपो में तुरंत लौटने का निर्देश दिया । परिवहन विभाग ने DTC को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गयीं 576 बसें लौटाने के लिए कहा है । बता दें ये सभी बसें किसान आंदोलन में आवाजाही के लिए अलग अलग सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी जिसे अब दिल्ली सरकार ने वापस बुला लिया है ।

 

ALSO READ- जींद: महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास

 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी शुरुआत से ही किसान आंदोलन के साथ खड़ी हुई नजर आ रही थी लेकिन अब एक्शन में भी आ गई है। किसान आंदोलन के दौरान  दिल्ली सीएम से भी मिले थे और अभी हाल ही में किसान नेता भी दिल्ली  सीएम केजरीवाल से मिले और उन्होंने 26 जनवरी के दिन लापता हुए सैकड़ों  किसानों को खोजने के लिए निवेदन किया जिसे लेकर दिल्ली सरकार तुरंत सक्रिय होते हुए जांच के कार्य में लग गई।

 

AAP सरकार ने जेलों में खोजबीन के बाद 115 किसानों की लिस्ट जारी की है जिसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने आश्वासन देते हुए कहा है कि “मैं समझ सकता हूं जिसके घर वाले लापता है उनपर क्या बीत रही होगी, सभी लापता किसानों को ढूंढ निकालेंगे” ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *