Kerala: वायनाड में नाबालिग लड़की पर तेजाब फेकने से मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Kerala:

Kerala: केरल के वायनाड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की पर उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पुलपल्ली में माराकावु के प्रियदर्शी उनाथी के रहने वाले आरोपी राजू जोस (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जोस ने पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा महालक्ष्मी पर शुक्रवार शाम कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। उसने बताया कि पड़ोसियों में कई बातों को लेकर विवाद थे जिसके कारण जोस ने लड़की पर तेजाब फेंका। Kerala

Read Also:  CM धामी ने कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की से हाल में उसकी ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ (एसपीसी) की वर्दी मांगी थी जिसे देने से उसने इनकार कर दिया था। उसने बताया कि पीड़िता को पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।Kerala

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शरीर का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है जिसमें चेहरे पर आईं चोट भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि हमले के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है और उसे हिरासत में लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। Kerala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *